शिवपंचायतन प्रतिष्ठात्मक श्रीरूद्र महायज्ञ के लिए कलश निकालते श्रद्धालु भक्तगण।
- फोटो : ballia
बलिया। निधरिया स्थित शिवपंच मंदिर पर आयोजित शिव पंचायतन प्रतिष्ठात्मक श्रीरूद्र महायज्ञ के पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश के पूर्व श्रद्धालु नर-नारियों ने हजारों की संख्या में कलश लेकर नगर का भ्रमण करते हुए गंगा तट पहुंचे। नगर से सटे निधरिया स्थित शिव पंच मंदिर से शनिवार को गाजेबाजे तथा हाथी-घोडे़ के साथ ही शिव पंचायतन प्रतिष्ठात्मक श्रीरूद्र महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
आयोजक स्वामी रामभद्र करपात्री महाराज बालक बाबा के कृपापात्र शिष्य स्वामी बालकृष्ण शशिभूषण महाराज ने बताया कि 15 से 21 जुलाई तक चलने वाले इस रूद्र महायज्ञ में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमें शाम के समय प्रबुद्धजनों द्वारा प्रवचन किया जाएगा। कलश यात्रा में गौरी प्रधान, आशुतोष पांडेय, लालबिहारी, अजीत श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, बब्लू मेहता, धनजी गोंड, सनक कुमार आदि रहे।