फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर की दूकान हटाने के लिए प्रदर्शन

Mon, 14 Aug 2017 01:08 AM IST
ballia
विज्ञापन
सड़क पर उतरीं महिलाएं।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के बनकटा मोहल्ले में बीयर की दूकान को मोहल्ले से हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। इस मौके पर महिलाओं ने आरोप लगाया कि मोहल्ले में बीयर की दूकान होने से आए दिन अराजक तत्वों द्वारा बवाल किया जाता है।
विज्ञापन

बनकटा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास बीयर की दूकानें खोल दी गई हैं। जिससे आए दिन अराजक तत्व बीयर पीकर बवाल काटते रहते हैं। कई दिनों से मोहल्ले वासियों के मन में आक्रोश गहरा रहा था। जो रविवार को फूट पड़ा। इस दौरान मोहल्ले की सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष अपने घरों से बाहर निकल पड़े। उनके आक्रोश को देखकर बीयर की दूकान बंद कर संचालक भाग निकले।
बाद में चौकी प्रभारी ओकडेनगंज सत्येंद्र राय और चौकी प्रभारी बिचला घाट अजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया कि अपनी बात जिलाधिकारी के सामने रखें। जिसके बाद लोग सोमवार को मिलने का मन बना चुके हैं। इस मौके पर राजेश कुमार, दिलीप कुमार, सागर सिंह राहुल, अखिलेश, मोहन, राजकुमार, सुरेश कुमार, भोला, शिवकुमारी, जानकी देवी, रमावती देवी, ललिता देवी, प्रमिला देवी सहित सैकड़ों महिलाएं        शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें