फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फर्जी खतौनी दिखा लिया तीस लाख, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली के सहरसपाली में फर्जी खतौनी दिखाकर दूसरे की जमीन बेचने के नाम पर तीस लाख रुपये लेने का मामला आया है।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर पंकज पाण्डेय निवासी मित्रलोक कालोनी बक्सर, मोहन दास पांडेय तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। काशीपुर निवासी समीप कुमार ने आरोप लगाया कि सहरसपाली में जमीन पर कुछ लोगों के नाम अंकित थे। बिक्री के लिए दिया और जमीन का सौदा कुल साठ लाख रुपये में तय हुआ। उपरोक्त लोगों के खाते में तीस लाख रुपया दे दिया। बाकी तीस लाख जमीन की रजिस्ट्री के दिन देना था।
विज्ञापन

पैसा देने के बाद जमीन रजिस्ट्री के लिए कहने लगा तो उपरोक्त लोगो द्वारा टालमटोल किया जाने लगा। शंका होेने पर तहसील में जाकर खतौनी जांच की तो पता चला कि खतौनी फर्जी है और दूसरे व्यक्ति के नाम से दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें