फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों कोे लेकर रसोइयों का प्रदर्शन

Mon, 09 Oct 2017 10:55 PM IST
ballia
विज्ञापन
अपनी मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करतीं जिले की रसोइया। - फोटो : ballia
विज्ञापन
 प्राथमिक विद्यालयों के रसोईयों ने सोमवार को एमडीएम का कार्य बंद कराकर बीएसए कार्यालय से जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।  जिलाध्यक्ष चमेली सिंह ने कहा किप्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्य करा रहे अधिकारी उनसे बंधुआ मजदूरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। परिषदीय विद्यालयों में खाना बनाने का काम कर रही रसोइयों की स्थिति इन दिनों बंधुओं मजदूरों जैसी हो गई है। प्रधानाचार्य तथा ग्राम प्रधान इन्हें मनमाने ढंग से रखते हैं और मनमाने ढंग से हटा भी देते हैं। ज्यादातर रसोईया महिलाएं है। जो अत्यंत गरीब है। उन्हें जब तक कानूनी संरक्षण नहीं दिया जाएगा। तब तक उसका शोषण बंद नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन


रसोईयों ने कहा कि उनका स्थायीकरण किया जाय। हर रसोइए को दो लाख का बीमा दिया जाय। मानदेय हर दस तारीख को शासनादेश के अनुसार उनके खाते में भेजा जाय। सेवा नियमावली देने के साथ ही उनका चयन जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से कराया जाय। निष्कासित रसोईयों को पुन: प्रक्रिया के तहत चयन किया जाय। इस मौके पर आशा देवी, दयावंती, माधुरी, मीनाक्षी, संगीता देवी, सरला देवी, बैजयंती देवी आदि रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें