फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत विवाद में इंजीनियर को आज जारी होगा कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला पंचायत में शनिवार को हुआ विवाद तूल पकड़ने लगा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ने अपर मुख्य अधिकारी से संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्क कारवाई करने का निर्देश दिया है। जिसके अनुपालन में अपर मुख्य अधिकारी रमेश सिंह भी आरोपी इंजीनियर मनोज सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के उपरांत विभागीय कारवाई की तैयारी में हैं। जिससे जिला पंचायत में हड़कंप मचा है। इस संबंध में अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि सोमवार को दुर्व्यवहार के आरोपी इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और उसके बाद विभागीय कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि शासन को भेजी जाने वाली गड्ढ़ा मुक्त सड़कों की पत्रावली को लेकर शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय में करीब दो बजे इंजीनियर मनोज सिंह को अपर मुख्य अधिकारी रमेश सिंह ने तलब किया था और गड्ढ़ा मुक्त सड़कों की पत्रावली मांगी। इसके बाद दोनों में विवाद शुरु हो गया था, जो बाद में इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक की नौबत तक आ गई थी। इस दौरान इंजीनियर ने अपर मुख्य अधिकारी को काफी बुुरा-भला कहा था। कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तब बीच-बचाव कर माहौल को शांत कराया था। लेकिन अब यह मामला यही शांत होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें