फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ईओ और दो मंडी सचिवों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान स्टांप व रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, परिवहन निगम, विद्युत, मंडी, नगर निकाय, वन विभाग एवं राज्य कर के अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के हिसाब से राजस्व वसूली में प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी, बेल्थरारोड के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अनुपस्थित रहने पर मंडी सचिव, बेल्थरारोड का एक दिन का वेतन रोकने एवं कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मंडी सचिव, रसड़ा द्वारा राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति न लाने व कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड में राजस्व के इंडिकेटरों की समीक्षा की। इस दौरान इंडिकेटर में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराज़गी प्रकट करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को ए प्लस ग्रेड प्राप्त करते हुए रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत पोर्टल पर प्राप्त होने वाले आवेदनों तथा अपीलों का निस्तारण समय से सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिशासी अधिकारियों को विकास कार्यों को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की। सभी अधिशासी अधिकारियों को अपनेसफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को राजस्व वादों के निस्तारण तथा आरसी वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान चलाकर धारा-34 के अविवादित वादों का निस्तारण शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए उप जिलाधिकारियों को लेखपालवार समीक्षा कर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र एवं निवास प्रमाणपत्र के आवेदन लंबित न रहने पाए। इन आवेदनों का निस्तारण समय से सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार गुप्ता एवं नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें