फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एएनएम की कमी होगी दूर, 36 मिलीं, 31 का स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर लंबे समय से महिला कर्मचारियों की कमी से जूझ रही स्वास्थ्य सेवाओं को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। महानिदेशक परिवार कल्याण ने प्रदेश में 1,145 महिला स्वास्थ्यकर्मियों के स्थानांतरण किए हैं। इसके तहत बलिया में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात 31 एएनएम का गैर जनपद तबादला किया गया है, जबकि जिले को गैर जनपद से 36 एएनएम मिली हैं। नए कर्मचारियों की तैनाती लंबे समय से खाली चल रहे स्वास्थ्य केंद्रों पर किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले के ग्रामीण इलाकों में कई स्वास्थ्य केंद्रों पर एएनएम के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इसका सीधा असर गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण, नवजात शिशुओं की देखभाल और ग्रामीण स्तर पर संचालित स्वास्थ्य योजनाओं पर पड़ रहा था। अब स्थानांतरण के बाद इन केंद्रों पर कर्मचारियों की उपलब्धता बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद है। गैर जनपद से जिले में आने वाली एएनएम को विशेष रूप से बैरिया, रेवती और बांसडीह क्षेत्र के उन स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात किया जाएगा, जहां लंबे समय से स्वास्थ्यकर्मियों की कमी बनी हुई है। विभाग स्तर से तैनाती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित केंद्रों पर नई एएनएम कार्यभार संभालेंगी।
सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय ने कहा कि स्थानांतरण की जानकारी मिली रही है, लेकिन अब तक विभागीय सूची मिली नहीं है। सूची व स्वास्थ्यकर्मियों के आने के बाद उनकी तैनाती ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें