बैरिया। शासन के निर्देशानुसार अब 500 से कम राशन कार्ड वाली दुकानों को समीप की बड़ी दुकानों में समायोजित किया जाएगा।
प्रमुख सचिव व आयुक्त रणबीर प्रसाद की ओर से जारी इस आदेश के बाद स्थानीय आपूर्ति विभाग ने इसे क्रियान्वित करने की तैयारी तेज कर दी है। बैरिया ब्लॉक की 60% दुकानों को विलय करने के आसार हैं। कुल 68 दुकानों में से 42 दुकानों का विलय हो सकता है। तालिबपुर, टेंगरही, करमानपुर, केहरपुर, नौका गांव, शिवाल मठिया और नारायणगढ़ जैसे गांवों की सभी दुकानें इस जद में आ रही हैं। यहां कार्डधारकों की संख्या 500 से कम है। यही स्थिति मुरलीछपरा और रेवती (आंशिक) विकास खंडों की भी है।
सरकार न सिर्फ दुकानों का समायोजन कर रही है, बल्कि भविष्य के लिए मानक भी कड़े कर दिए हैं। अब नए कोटेदारों के लिए इंटरमीडिएट पास होने के साथ-साथ कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य कर दिया गया है। संवाद