फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सप्ताह में पांच दिन खुलेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक जून से कोरोना कर्फ्यू से राहत मिलने की कारोबारी जगत से जुड़े लोगों के चेहरे पर चमक आ गई है। मंगलवार से बाजार खुल जाएंगे, अब केवल सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू होगा। प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक दुकानें शासन की गाइडलाइन के अनुसार खुलेंगी। जिले को यह राहत कोरोना के एक्टिव केस छह सौ से कम होने पर मिली है।
विज्ञापन

करीब एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे कोरोना कर्फ्यू से कोविड-19 के एक्टिव केस 174 पर आ गया है। ऐसे में मंगलवार से मिल रही छूट में भी कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से सभी को पालन करना होगा।
डीएम अदिति सिंह ने बताया कि एक जून से पांच दिन दुकानें खुलने की अनुमति शासन ने दी है। जबकि रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। वीकेंड लॉकडाउन की नई गाइडलाइन के साथ व्यवस्था लागू होगी। दुकानें और बाजार अब सुबह सात से शाम सात बजे तक खुलेंगे। वहीं, शनिवार और रविवार साप्ताहिक बंदी रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के पालन के मद्देनजर आदेश जारी कर दिया गया है। मालूम हो कि करीब एक महीने से ज्यादा कोरोना कर्फ्यू के दौरान नियमों की अनदेखी के कई मामले सामने आए। पुलिस ने कार्रवाई भी की। हालांकि इस बार लोगों के मन में डर पहले से अधिक है। व्यापारियों ने सरकार के इस निर्णय की सराहना की है और कहा है कि इससे आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर आने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

क्या नहीं खुलेंगे....
- स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान अभी बंद रहेंगे।
- रेस्टोरेंट से अभी होम डिलीवरी ही होगी।
- पहले की तरह स्कूल, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे।
-सिनेमा, मॉल, जिम, स्वीमिंग पूल बंद रहेंगे।
नाइट और वीकेंड कर्फ्यू....
- नाइट कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू लागू रहेगा
- सुबह 7 से शाम 7 बजे तक प्रतिबंध में राहत
- सप्ताह में 5 दिन खुल सकेंगी दुकानें
गाइडलाइन का करेंगे पालन
दुकान में कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। ताकि उपभोक्ताओं के साथ-साथ हमारा परिवार सुरक्षित रहे। कोरोना कर्फ्यू हटाकर सरकार व्यापार जगत को संजीवनी दी है।
- संजीव कुमार श्रीवास्तव बच्चाजी, कपड़ा व्यवसायी।
कोरोना का दुष्प्रभाव हर किसी पर पड़ा है। ऐसे में यह हमारी जिम्मेदारी है कि कोविड गाइडलाइन का पालन करें, ताकि दोबारा कर्फ्यू की नौबत न आएं।
- आकाश पटेल बिट्टू, प्लास्टिक कारोबारी।
कोरोना ने सभी की आर्थिक स्थिति को चोट पहुंचाई है। ऐसे में सभी को आने वाले दिनों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। ताकि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकें।
- राहुल गुप्ता, रेडीमेड कारोबारी।
प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को हटा कर दुकानदारों और उपभोक्ताओं दोनों को राहत दी। इससे दुकानदारों के साथ-साथ दुकानों में काम करने वाले तबके को काफी राहत मिलेगी।
गोपाल जी सिंदुरिया, होजरी कारोबारी।
क्या खुलेंगे....
- निजी कंपनियों के कार्यालय भी खुलेंगे
- सभी सरकारी दफ्तर 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे।
- हाईवे के किनारे ढाबे खुलेंगे
- कोविड गाइड लाइन के अनुरूप बाजार में दुकानें खुलेंगी।
शासन के निर्देशानुसर कोविड गाइडलाइन के अनुरुप एक जून से कोरोना कर्फ्यू में कुछ ढील दी गई है। जिसके तहत सप्ताह में पांच दिन बाजार खुलेगा, लेकिन दुकानदारों को गाइडलाइन का पालन करना सुनिश्चित करना होगा। गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर कारवाई की जाएगी।
अदिति सिंह, डीएम बलिया।
आज से शहर में लागू हुआ वन वे रुट प्लान
बलिया। कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद ही नगर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने पूर्व में प्रयोग के तौर पर लागू वन वे रूट प्लान को मंगलवार से नगर में लागू करने का आदेश दिया है। इसकी जानकारी यातायात निरीक्षक सुरेश चंद्र द्विवेदी ने दी। बताया कि पूर्व में लागू वन प्लान से लोगों को जाम से काफी हद तक राहत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें