नगर से सटे हैबतपुर में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया अवैध तरीके से पटाखा भंडारा गोदाम और आरोपी दु
बलिया। सदर कोतवाली पुलिस टीम ने माल्देपुर मोड़ से अवैध पटाखों की बिक्री कर रहे थोक कारोबारी एजाज अहमद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। 50 गत्ते में रखे करीब दो क्विंटल पटाखे जब्त कर लिए।
आबादी के बीच बिना लाइसेंस के मानक को दर किनार कर बिक रहे पटाखा से आमजन को खतरे को देखते हुए अमर उजाला ने 11 अक्तूबर के अंक में थोक लाइसेंस सिर्फ एक, आबादी के बीच जगह-जगह पटाखे की ब्रिकी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेकर प्रशासन ने छापामारा। सदर कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि माल्देपुर मोड़ से हैबतपुर गांव मार्ग स्थित टिन शेड की दुकान में छापा मारा गया।
मो. एजाज नामक व्यक्ति पटाखों की ब्रिकी बिना सुरक्षा मानक को पूरा किए कर रहा था। नायब तहसीलदार भोला शंकर राय मय हमराह, लेखपाल प्रवीण सिंह की मौजूदगी में पटाखा बिक्री का कोई भी लाइसेंस न दिखाने पर कारोबारी मो. एजाज निवासी नई बहेरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुकान से 50 गत्ताें में रखे पटाखे बरामद किए गए। इनकी अनुमानित बाजार की कीमत लगभग दो लाख रुपये तथा वजन लगभग दो क्विंटल है। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। मो. एजाज पर इसके पहले भी घर से भारी मात्रा में पटाखा बरामद होने पर मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके कारण लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होने से चोरी-छिपे वह पटाखे बेच रहा था।