फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 23 गुना बढ़ा दुकानों का किराया, विरोध में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका परिषद के आवंटित दुकान का मनमाना किराया बढ़ाने के विरोध में दुकानदारों ने शनिवार को जिलाधिकारी ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताय कि नगरपालिका परिषद द्वारा आवंटित दुकान राजकमल के सामने गांधी मार्केट के दुकानदार है। इसका मासिक किराया 350 से 900 रुपये तक था। जिसे बढ़ाकर 6500 से 22000 रुपये कर 15 दिन में जमा करने का नोटिस दिया गया है। साथ ही निर्धारित किराया नहीं जमा करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। दुकान का किराया लगभग 23 गुना बढ़ा दिया गया है। जो न्याय के लिए अचानक 23 गुना किराया में वृद्धि उचित नहीं है। जिसका संशोधन किया जाना अति आवश्यक है। दुकानदारों ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि हम लोगों की समस्याओं को संज्ञान में लेकर उचित बढ़ोतरी कर दुकान का किराया जमा करवाने का निर्देश जारी किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जयप्रकाश चौरसिया, भरत सिंह, अशोक कुमार, द्रौपदी सिह, उमेश यादव, सुजीत सिंह, प्रेम ओझा, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें