फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के ही विधायक हैं शिवपाल यादव: राम गोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने कहा है कि शिवपाल सिंह यादव सपा में ही हैं तथा सपा के विधान मंडल दल के सदस्य हैं।
विज्ञापन

दूरभाष पर अमर उजाला से विशेष बातचीत में रामगोविंद चौधरी ने कहा कि उनके द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के यहां शिवपाल सिंह यादव की विधायक की सदस्यता निरस्त करने को लेकर दी गई याचिका वापस हो गई है। उन्होंने कहा कि याचिका में तकनीकी कमी थी, जिसके कारण याचिका वापस ली गई है। यह पूछे जाने पर कि क्या शिवपाल सिंह यादव की सपा में फिर वापसी होगी, उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव दल के विधान मंडल के सदस्य हैं। वह सपा के ही विधायक हैं। अभी तक शिवपाल यादव को दल से निकाला नहीं गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें