फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में शामिल हों शिवपाल तो बनी रहेगी विस सदस्यता: रामगोविंद

विज्ञापन
रामगोविंद चौधरी
विज्ञापन
बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव यदि अपने दल को भंग कर सपा में वापस शामिल हो जाते हैं तो सपा उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने को लेकर दायर याचिका वापस लेने पर विचार करेगी। संवादाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा ने शिवपाल यादव के मामले में बेहद धैर्यपूर्वक काम किया है।
विज्ञापन

सपा में विवाद व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विरुद्ध बयानबाजी के बाद भी उनको विधानसभा का टिकट दिया गया। सपा से विद्रोह कर शिवपाल अपने पुत्र समान भतीजे के विरुद्ध लोकसभा चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि शिवपाल की विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने को लेकर याचिका दाखिल की गई है, लेकिन यदि शिवपाल अपने दल को भंग कर सपा में वापस शामिल हो जाते हैं तो सपा उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने को लेकर दायर याचिका वापस लेने पर विचार करेगी।
उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रसंघ को खत्म कर छात्र परिषद लागू करने के फैसले को छात्र अधिकारों पर कुठाराघात करार दिया। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सत्ता के मद में चूर होकर तानाशाही पर उतर आई है। हमारी पार्टी इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पूर्व की तरह छात्रसंघ बहाली के लिए छात्रों के साथ है। अगर सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रसंघ बहाली की मांग को नहीं मानती है तो समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन, युवजनसभा, छात्र सभा लोहिया वाहिनी यूथ बिग्रेड सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें