फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजधज के साथ निकाली शिव बारात

विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के रानीगंज स्थित फुलेश्वर नाथ मंदिर से निकाली गई शिव बारात की झांकी में शामिल शिव- - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। रानीगंज स्थित फुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर से मंगलवार की देर शाम शिव बारात आयोध्या से आए साधु-संतों, मानस मर्मज्ञों व स्थानीय लोगों की ओर से निकाली गई। बाजार के लोगों ने शिव बरात पर फूल बरसाए।
विज्ञापन

शिव बारात में दो कन्याओं को शंकर व पार्वती जैसे स्वरूप प्रदान कर जयमाल व अन्य अनुष्ठान भी कराया गया। आयोध्या से आए अवध बिहारी पांडेय, मानस मनीष, आचार्य संतोष कृष्णम, ज्ञानेंद्र मोहन, संतोष वैदिक, शुभम उपाध्याय, महंत पंडित हृदयानंद मिश्र के अलावा मुन्ना वर्मा, दिलीप गुप्त, रामेश्वर केसरी सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग बरात में शामिल हुए। मंदिर परिसर में द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना वेदी बनाकर की गई है। उसके बाद सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। देर शाम को रामकथा हुई। पूर्णाहुति दो अगस्त को भंडारा के साथ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें