फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर-मठों में शीश नवाते पहुंचे उपेंद्र

Sat, 01 Apr 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
उपेंद्र तिवारी का स्वागत करते कार्यकर्ता।
विज्ञापन
प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार शनिवार को जिले में पहुंचे फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जनता अपने मंत्री का एक झलक     पाने को बेताब दिखी। चिलचिलाती धूप से बेपरवाह लोगों ने सड़क के किनारे खड़े होकर मंत्री का स्वागत किया। उपेंद्र वाराणसी से सड़क मार्ग से ही विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से होते हुए जिला मुख्यालय    पर पहुंचे।
विज्ञापन


भरौली संवाददाता के अनुसार बलिया जनपद की सीमा कोटवा नारायणपुर में पहुंचने पर आसपास के ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिस खुली गाड़ी पर वह सवार थे उसपर बलिया सदर के विधायक आनंद स्वरुप शुक्ल, बेल्थरारोड के विधायक धनंजय कन्नौजिया, सिकंदरपुर के विधायक संजय यादव समेत कई भाजपा के पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष भी सवार थे। श्री तिवारी यहां से कोटवां नारायनपुर स्थित बाबा मुक्तिनाथ मंदिर पहुंचे। इसके बाद नसीरपुर मठ में भी ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने हुजूम ने स्वागत किया। इसके बाद काफिला मां मंगला भवानी के दरबार के सामने रुका और मंत्री, विधायकों के साथ ही कार्यकर्ताओं ने मां के दरबार मत्था टेका।

इसके बाद मंत्री का स्वागत सरयां, उजियार में भी ग्रामीणों ने किया। भरौली गोलम्बर पर स्थित स्वामी सहजानन्द सरस्वती की प्रतिमा पर श्री तिवारी व साथ में मौजूद सभी विधायकों ने माल्यार्पण किया। राजन राय, विनय राय, राजेश राय, अंजनी राय, सुनील राय, सूर्यदेव राय, विनोद राय, डॉ विमलेश राय, अक्षय कुमार राय, श्रीकान्त राय  आदि ने मंत्री का स्वागत किया। काफिला भरौली    चौराहे पर हर्ष मिनरल वाटर व निषाद संघ की ओर से आयोजित स्वागत स्थल पर रुका। यहां शिवानंद        राय, अंजनी राय, अरविंद चौधरी, विजय नारायन राय, डा. मदन मोहन चौधरी, विकास  निषाद आदि ने मंत्री समेत सभी विधायकों को फूल-मालाओं से लाद दिया। इसके बाद अमांव, गोविंदपुर, सोहांव, लक्ष्मणपुर, नरही, चितबड़ागांव में हजारों की संख्या में लोगों ने फूल मालाओं  से मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन


चितबड़ागांव में मंत्री श्री तिवारी व विधायकों ने गुलाल साहब के स्थान पर मत्था टेका। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वृजनाथ सिंह आदि थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें