बलिया। उतर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की बैठक बुधवार को चन्द्रशेखर उद्यान में हुई, जिसमें शिक्षामित्रों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। साथ ही नौकरी छीनने के बाद दिवंगत हुए करीब पांच हजार शिक्षा मित्रों की आत्मा के शांति के लिए 16 से 21 अक्तूबर तक अयोध्या में आयोजित यज्ञ में प्रतिभाग करने का निर्णय लिया गया। जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि यज्ञ में दिवंगत शिक्षा मित्रों कि आत्मा कि शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाएगी। बताया कि अयोध्या के हनुमान गढ़ी में आयोजित यज्ञ की आहुति महंत संत शिरोमणि राजू दास महाराज करेंगे। बैठक में दिलीप प्रसाद, अमृत सिंह, हरेराम यादव, धर्मनाथ सिंह, अमित मिश्रा, निर्भय नरायन राय, अवधेश व मनोज शर्मा आदि रहे।