फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: निकायों में लावारिस कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर

विज्ञापन
नगर के जगदीशपुर तिराहा ​स्थित सड़क के किनारे खड़ा और बैठा कुत्ता।संवाद - फोटो : कूरेभार मुख्य चौराहे पर वाहनों को सेमरी रोड पर रवाना करती कूरेभार पुलिस।
विज्ञापन
बलिया। जिले में दो नगर पालिका परिषद व 10 नगर पंचायतों में लावारिस कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाए जाने की योजना है। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लावारिस कुत्तों के भय से लोग बाहर निकलने से कतरा रहे है। लावारिस कुत्तों ने मुख्य बाजार, चौक-चौराहे, मोहल्लों में बसेरा बना लिया है। सबसे अधिक दिक्कत उस समय होती है जब कुत्तों के दो झुंड आपस में भिड़ जाते हैं। ऐसे में वाहन चालक व पैदल आने व जाने वालों को दिक्क्त होती है। कई जगह ये कुत्ते सड़क हादसों का कारण बनते हैं। इनपर नियंत्रण नहीं होने से समस्या बढ़ती जा रही है।
लोगों के मुताबिक शहर बहादुरपुर, रामपुर उदयभान, जापलिनगंज, जगदीशपुर, बेदुआ, टैगोर नगर, आवास विकास कालोनी समेत अन्य मुहल्लों में इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। इससे पैदल आवाजाही करने वाले राहगीरों में डर पैदा हो रहा है। सुबह की सैर करने वालों के साथ ही देर रात घरों को लौटने वाले लोग इनके आतंक से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें