बलिया। जिला अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस के पास स्वजनों को बैठने के लिए शेड का निर्माण होगा। शासन से शेड निर्माण के लिए 91,839 रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके अलावा इमरजेंसी के ट्रायज एरिया में एल्यूमीनियम पार्टीशन के लिए 35,051 रुपया स्वीकृत हुआ है।
पिछले दिनों डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी, पोस्टमार्टम हाउस व पर्ची काउंटर के पास बैठने के लिए शेड व कुर्सी लगाने का निर्देश दिया था। अस्पताल प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर भेजा था। इमरजेंसी के ट्रायज एरिया में एल्यूमीनियम पार्टीशन के लिए 35,051 रुपया स्वीकृत हुआ है। मरीजों की स्थिति की गंभीरता के आधार पर उनके इलाज के लिए अलग-अलग बेड लगाया जाएगा। मरीज की गंभीरता के अनुसार घायल मरीजों को तुरंत चिकित्सा सहायता मिलेगी। पार्टीशन होने पर मरीजों के इलाज के लिए अतिरिक्त बेड लगाया जाएगा और बैठने की व्यवस्था होगी। इस बाबत सीएमएस डॉ. सुजीत यादव ने कहा कि धन स्वीकृत होने के बाद अस्पताल परिसर में मरीजों तीमारदारों व अन्य लोगों के बैठने के लिए शेड का निर्माण होगा, पर्ची काउंटर के पास भी शेड बनेगा। इमरजेंसी कक्ष के हाल को पार्टीशन किया जाएगा।