फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदानंद ने गरीबों के लिए किया संघर्ष

Sun, 25 Dec 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
शारदानंद ने गरीबों के लिए किया संघर्ष
विज्ञापन
उभांव तिराहे पर शनिवार को समाजवादी चिंतक पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल के आदम कद की प्रतिमा का अनावरण किया गया। आयोजित समारोह में वक्ताओं ने स्व. अंचल के बहुआयामी व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें युग पुरूष की संज्ञा से विभूषित किया और कहा कि वे गरीबों के लिए संघर्ष करते रहे हैं।सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पशुधन मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि स्व. अंचल ने समाजवाद की अलख जगाकर शोषणविहीन समतामूलक समाज की स्थापना के लिए आजीवन संघर्ष किया।
विज्ञापन


अन्याय और जुल्म के खिलाफ निर्भिकता से अपनी आवाज बुलंद कर गरीबों और मजलुमों को विकास की मुख्य धारा में शामिल किया। उनका जीवन संघर्षो से भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि स्व. अंचल ने समाजवादी आंदोलन को धारदार बनाकर बंगाल से महाराष्ट्र तक पार्टी के संगठन का विस्तार किया। उनके विचार वर्तमान समय में पूर्ण रुप से प्रासंगिक है। समाज कल्याण मंत्री रामगोविंद चौधरी ने स्व. अंचल को पीड़ित मानवता का मसीहा बताया।

कहा कि स्व. अंचल समाज के अंतिम व्यक्ति के होठों पर मुस्कान लाने के लिए हमेशा तत्पर रहा करते थे। उन्हे सर्वसमाज  के हित संरक्षण के लिए अनुकरणीय कार्य किया। सभा में राज्यमंत्री सनातन पांडेय, अमित त्रिपाठी, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, राजेश पासवान, शमशाद बांसपारी, यशपाल सिंह, मतलूब अख्तर, टीएन यादव, बब्बन यादव, शेख एजाजुद्दीन, शंभूनाथ आचार्य आदि ने संबोधित किया। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें