जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकियों के द्वारा किए गए आतंकी हमला में शहीद हुए जवानों की याद में अब भी लोग जगह-जगह श्रद्धाजलि सभा आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे है। कहीं-कहीं उनको याद करने लिए छात्रों ने कैंडिल जलाकर श्रद्धांजति अर्पित की।
नगर के संकटमोचन कालोली स्थित जीनियस कोचिंग सेंटर के प्रबंध निदेशक सनक कुमार पांडेय के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने कैंडिल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रबंध निदेशक पांडेय ने कहा कि पाक अपनी ओछी हकरत से बाज आए। अगर वह अपने कृत्यों पर अंकुश नहीं लगाता है तो हमारे देश के सैनिक उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस मौके पर रूपा, अन्नू, शीलू, सतीश, अभिषेक, राजेश, प्रदीप, रमेश, अमन, रुबी, शेखर सिंह सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
उधर, रसड़ा कस्बा के गांधी पार्क मैदान में गुरुवार को भूतपूर्व सैनिकों ने श्रद्धांजलि दी। इसके पूर्व भूतपूर्व सैनिकों ने जिलाध्यक्ष बच्चा पाठक के नेतृत्व मे जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया और पाकिस्तान का झंडा फूं का। इस दौरान सैनिकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। इस अवसर जिलाध्यक्ष बच्चा पाठक ने कहा कि अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया है।
इस दौरान सैनिकों ने एक स्वर से प्रधानमंत्री मोदी से कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर तेज बहादुर सिंह, मुन्नी लाल वर्मा, कैप्टन नथुनी पाल, हवलदार शीतल प्रसाद, कैप्टन दूधनाथ सिंह, सूबेदार गब्बर, सुगनी देवी, भागीरथी देवी, राज किशोर यादव, परशुराम सिंह, रवींद्र तिवारी, सुभाष राम, जीउत, शिवनाथ आदि भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।
उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसड़ा तहसील के प्रांगण में कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले में शहीद हुए जवान के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पाकिस्तान के प्रति गुस्सा का इजहार किया। तत्पश्चात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला दहन किया। इस मौके पर शिवजी तिवारी, मनजीत सिंह, विशाल चौरसिया, अवधेश सिंह, दीनानाथ यादव, भुनेश्वर पांडेय, सूर्यकांत यादव, रवि गुप्ता, अल्लाउद्दीन, सर्वजीत सिंह, राकेश, आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता ने गुरुवार को ब्लाक अध्यक्ष सत्या सिंह के नेतृत्व में पाकिस्तान के विरोध में जुलूस निकाला और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और पाकिस्तान का झंडा जलाया। वहीं उड़ी में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अभिषेक, अविनाश सोनी, राजेश सिंह, बिट्टू सिंह, रमेश यादव, सुनील यादव, सम्राट सिंह, सोनू सिंह, अतुल सोनी, सम्राट सिंह, काशीनाथ यादव, रोहित सिंह, निलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
मनियर संवाददाता के अनुसार, पूर्व सैनिक संघ ब्लाक मनियर इकाई के तत्वावधान में उड़ी सेक्टर में शहीद हुए जवानों को परशुराम स्थान के विनय मंच पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने आतंकियों द्वारा उड़ी सेक्टर में घुसकर किए गए हमले की घोर निंदा की। सभा में गोपाल जी, लल्लन पाठक, जगदीश रावत, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, विजय प्रकाश गुप्ता, पारस नाथ तिवारी, मदन सिंह, रवींद्र सिंह, जेपी यादव अदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक सादिक हुसेन खान तथा संचालन पूर्व सैनिक रामइकबाल सिंह ने किया।