शासन से चार्ज मिलते ही मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी राय जिले स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रति सक्रिय हो गए हैं। लापरवाह कर्मियों को दुरुस्त करने की भी तैयारी कर ली है। मंगलवार को उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बेरुआरबारी का निरीक्षण किया तो कई खामियां सामने दिखी। अचानक हुए निरीक्षण में 7 कर्मी गैर हाजिर मिले। सीएमओ ने उनसे स्पष्टीकरण मांाग है।
अस्पताल पर साफ सफाई तो ठीक मिली लेकिन छत की स्थिति ठीक नही थी। साथ ही खिड़कियां व जाली भी टूटी हुई मिली। इस पर सीएमओ ने सवाल किया कि आखिर सरकारी बजट होने के बावजूद ये सब ठीक क्यों नही हो रहा ? चेतावनी दी कि शीघ्र ही सुधार नही हुआ तो जिम्मेदार पर कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी डॉ अरुण चौबे, फार्मासिस्ट शशिभूषण, स्टाफ नर्स नीतू ओझा, बीसीपीएम रितू भारती, वार्ड बॉय ओमप्रकाश व विद्याशंकर चौबे गायब मिले।
सीएमओ ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि समय से डॉक्टर व अन्य कर्मी बैठें। ऐसा कार्य करें जिससे लोग सरकारी अस्पताल में आकर सरकार की योजनाओं का लाभ लें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के पीछे गन्दगी देख कहा कि इसे भी समय समय और साफ सफाई कराते रहें। एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक मनोज कुमार साथ थे।