फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रत्येक गांव में मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा, बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सेवा पखवाड़ा अभियान चलेगा। रविवार को रसड़ा विधानसभा के रसड़ा पश्चिमी मंडल की कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू एवं महामंडलेश्वर कौशलेंद्र महाराज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

अरुण सिंह बंटू ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। सेवा पखवाड़ा में प्रत्येक ग्राम में स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, स्वास्थ्य जांच शिविर, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता, आयुष्मान कार्ड वितरण, रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
महंंत कौशलेंद्र गिरी ने भी विचार रखे। इस मौके पर विधानसभा संयोजक प्रेमचंद सिंह, राम जी सिंह, इन्द्रजीत सिंह, अरुण सिंह, नीरज सिंह, रागिनी सिंह, सरिता गुप्ता आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अविनाश सिंह एवं संचालन सुनील दुबे ने किया। उधर बांसडीह संवाददाता के अनुसार सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत बांसडीह मंडल में विविध कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के संयोजक प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि नगर स्थित सेनानियों और शहीदों के प्रतिमा स्थल की सफाई के साथ ही स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 18 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। 25 सितंबर को मंडल के हर बूथ पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें