फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क पर शव उतारने वाले वाहन चालक की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर थाना के दियरा बहदुरा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के तीसरे दिन बुधवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद शव वाहन के चालक की सेवा स्वास्थ्य विभाग ने समाप्त कर दी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 35-40 किमी दूर दियरा बहदुरा गांव निवासी हीरा राजभर की तबीयत खराब होने पर परिजन रविवार को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन निशुल्क शव वाहन (एंबुलेंस) से शव घर लेकर जा रहे थे। एंबुलेंस चालक ने घर से तीन किमी पहले सड़क पर शव को उतार दिया।
जबकि घर तक एंबुलेंस जाने का रास्ता था।। मामला प्रकाश पर आने पर सीएमओ डाॅ. विजयपति द्विवेदी ने मामले की जांच कर रिपोर्ट सीएमएस डाॅ. एसके यादव से तलब की। उन्हाेंने शव वाहन नोडल को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी। नोडल ने मामले की जांच कर रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें