फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन संबंधी समस्याओं पर दिखे गंभीर

Thu, 29 Jan 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का वार्षिक अधिवेशन और शिक्षक संगोष्ठी शहर के कुंवर सिंह इंटर कालेज के सभागार में गुरुवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि गोरखपुर फैजाबाद के शिक्षक निर्वाचन खंड के विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने संगठन का ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


सम्मेलन में मुख्य रूप से जनपद में त्रुटिपूर्ण जनशक्ति निर्धारण के कारण लगभग 250 शिक्षक-कर्मचारियों के अवरुद्ध वेतन चर्चा किया गया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र ने कहा कि सरप्लस शिक्षक कर्मचारी को पांच वर्षों से वेतन न मिलने के कारण भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्हें झूठे आश्वासन के अतिरिक्त कुछ नहीं मिला है। इस समस्या के समाधान के लिए निर्णायक कदम उठाया जाए। पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव राय ने कहा कि जनपद की सबसे गंभीर एवं विकट समस्या सरप्लस की है। समाधान न तो शासन से ही हो रहा है और नहीं न्यायालय से। इसका समाधान कौन करेगा, यह समझ से परे है।

वाराणसी शिक्षक निर्वाचन खंड के पूर्व विधायक डा. प्रमोद कुमार मिश्र ने सम्मेलन में उपस्थित शिक्षकों को आह्वान करते हुए कहा कि सम्मेलन के माध्यम से अपनी कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए संघर्ष की भावी योजनाएं बनाते हैं। बलिया के सरप्लस शिक्षकों की समस्याओं को कई बार विधायकों के माध्यम से विधान परिषद में उठाया गया। बार-बार सड़कों से लेकर शिक्षा निदेशक के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला। सम्मेलन में मुख्य रूप से अशोक कुमार श्रीवास्तव, श्रमिक समन्वय समिति के अध्यक्ष बलवंत कुमार सिंह, रंगनाथ मिश्र, देव भाष्कर तिवारी, मंडलीय मंत्री विशिष्ट वशिष्ठ सिंह आदि ने       संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलामंत्री विजय बहादुर सिंह और जिला कोषाध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने प्रतिवेदन शिक्षकों और आगंतुकों के समक्ष प्रस्तुत किया। जनपदीय इकाई के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने मुख्य अतिथि सहित निकटवर्ती जनपदों के पदाधिकारी को स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया। ध्रुव कुमार त्रिपाठी, पूर्व    विधायक प्रमोद कुमार मिश्र और महामंत्री इंद्रासन सिंह का स्वागत       किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें