फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई और अबूधाबी में उप्र के कामकारों को भेजा स्वदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। दुबई और अबूधाबी में दो कंपनियों के मालिक क्षेत्र के चंदायर कला निवासी श्यामनारायण यादव दोनों स्थानों पर फंसे उत्तर प्रदेश के कामगारों को अपने खर्च से स्वदेश भिजवाकर सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन

श्याम नारायण ने दुबई और अबू धाबी में फंसे उत्तर प्रदेश के मजदूरों को अपने खर्चे से उनके घर पहुंचवाया है। उन्होंने मानवता की सेवा करते हुए पहला चार्टर विमान एफ जेड 8325 किराए पर लेकर भारत और दुबई सरकार से अनुमति लेने के बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 189 यात्रियों के पहले जत्थे को 28 मई को रवाना किया, जो देर शाम तक लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंच गए। अपनी मातृभूमि पर पहुंचते ही विमान यात्री भारतीय कामगारों में खुशी से झूम उठे। कामगारों ने श्यामनारायण के सहयोग की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। श्यामनारायण ने दूरभाष पर बताया कि इसी तरह और फ्लाइट से कामगारों को स्वदेश भेजने का कार्य किया जाएगा। ईश्वर की प्रेरणा से ऐसे लोगों की मदद करने से आत्मिक प्रसन्नता की अनुभूति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें