बांसडीहरोड। थानाक्षेत्र में फर्जी वीजा पर विदेश भेजने और मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। एसी-एसटी एक्ट भी लगाया गया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
पीड़ित मनु कुमार भारती पुत्र मुन्ना राम निवासी शीतल दवनी ने तहरीर में आरोप लगाया था कि मनियारी जसाव गांव निवासी आशीष पटेल उर्फ बजरंगी पुत्र मनकेश्वर पटेल ने उससे विदेश ले जाने के लिए 78 हजार रुपये लिए थे। मुझे यहां से कतर भेजा गया, लेकिन फर्जी वीजा के कारण कंपनी ने मुझे एक माह में ही वापस भेज दिया। यहां आकर जब मैंने आशीष पटेल से पूछा तो आनाकानी करने लगा। 13 नवंबर की शाम को आशीष पटेल से पैसा मांगने गया तो आशीष, उसके भाई सुनील और साथी राम दुलार बिन्द ने गाली गलौज की। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।