फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कार्यभार नहीं सौंपने पर वरिष्ठ लिपिक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक रहे अनिरुद्ध आर्य को मनमानी करने और निर्देशों की अनदेखी कर कार्यभार नहीं सौंपने के आरोप में संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल योगेंद्र कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

निलंबन के साथ ही जेडी ने आर्य को राजकीय बालिका इंटर कालेज, बलिया से संबद्ध कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने बताया कि डीआईओएस कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक पद पर तैनात रहे अनिरुद्ध आर्य का छह माह पहले राजकीय बालिका इंटर कालेज जयप्रकाश नगर, बैरिया में स्थानांतरण कर दिया गया था। ट्रांसफर के बाद कार्यमुक्त आदेश जारी किया गया था। बताया कि अनिरुद्ध आर्य ने जीजीआईसी जेपी नगर में चार्ज तो ग्रहण कर लिया, लेकिन अपना कार्यभार संबंधितों को नहीं सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें