फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हजारों की आबादी के बीच बेच रहा था पटाखे, पुलिस पहुंची तो दुकानदार बोला- लाइसेंस नहीं है; गिरफ्तार

Sun, 12 Oct 2025 01:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

यूपी के बलिया जिले में पुलिस पटाखों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही है। इस बीच, सदर कोतवाली पुलिस ने हैबतपुर गांव के पास से युवक को पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास लाइसेंस नहीं थी।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किए पटाखे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ballia News: बलिया सदर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अवैध पटाखों की बिक्री कर रहे अभियुक्त एजाज अहमद को गिरफ्तार कर कब्जे से भिन्न-भिन्न कंपनियों के 50 गत्ता में पटाखे लगभग दो क्विंटल पटाखा बरामद किगा।

विज्ञापन


माल्देपुर मोड़ से हैबतपुर गांव मार्ग स्थित टीनशेड की दूकान में मो. एजाज नामक व्यक्ति पटाखों का भंडारण किया है। वहीं से पटाखों का विक्रय खुलेआम व्यक्तियों के आवागमन मार्ग पर बिना किसी सुरक्षा के बेच रहा है। 

नायब तहसीलदार भोला शंकर राय मय हमराह, लेखपाल प्रवीण सिंह की मौजूदगी में मो. एजाज निवासी नई बहेरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पास से पटाखा बिक्री का कोई भी लाइसेंस/ परमीशन नही था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये माल जब्त

दुकान में से 31 बंडल मोरी छाप कलर कोटी, 35 बंडल वेल्स राकेट, 64 बंडल कलर कोटि अनार, 41 बंडल बिग अनार,23 बंडल बिजली, 53 बंडल अरुण बुलेट बम,10 बंडल जाली फन, 8 बंडल मोजिटो,45 बंडल अनार स्पेशल, 60 बंडल अनार ज्वाइंट, 02 बंडल स्काई शार्ट,10 बंडल फुलझड़ी 7 सीएन, 12 बंडल फुलझड़ी 10 सीएन,02 बंडल स्टार, 10 बंडल अनार स्पेशल, 01 बंडल 25 शाट, 02 बंडल 20 शाट, 50 डिब्बा डीलक्स चरखा, 65 डिब्बा स्पेशल चरखा, 75 डिब्बा बिग चरखा, 100 डिब्बा सुपर चरखा, 25 बंडल स्नैक टैबलेट, 05 बंडल इण्डिय टाउन मैजिक वन्डर थ्रो, 01 गत्ता छोटा भीम वन्डर थ्रो, 17 बंडल बारह स्टार, 06 बंडल तीस आवाजा, 19 बंडल माइटी स्टम,02 डिब्बा सायरन, 02 डिब्बा मैजिक प्लेस, 01 बंडल रोलिंग शाट,01 बंडल सायरन, 05 बंडल तोता गड्डा, 05 बंडल पेंटा, 70 पैकेट बिजली, 510 पैकेट लक्ष्मी गड्डा,कि 01 गत्ता फुलझड़ी,  04 बंडल पाँच हजारा चटाई, 06 बंडल दो हजारा दाना, 03 पेटी तीस फुलझड़ी, 06 बंडल मिसाइल भिन्न भिन्न कम्पनियों का बरामद हुआ जिसकी अनुमानित बाजार की कीमत लगभग 02 लाख रुपये तथा वजन लगभग दो क्विंटल है। पुलिस ने  विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें