बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में टाउन डिग्री कॉलेज के मैदान में मंगलवार को मिशन साहसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षुओं द्वारा प्रशिक्षित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन तांडा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री तांडा ने कहा कि आज के परिवेश में हमारी बेटियां भी किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं हैं। आज वह हर परिस्थितियों का डट कर सामना कर रही हैं। विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए श्री तांडा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रत्येक महीने में होने चाहिए, जिससे शहर एवं देहात क्षेत्र की छात्राएं आत्मरक्षा कर सकें। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह, विशिष्ट अतिथि केतकी सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, प्राचार्य दिलीप श्रीवास्तव, जिला प्रमुख अनिल तिवारी आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर मनीष, राकेश, विवेक, दीपक, शिवाजी, सूर्यांश, ओमप्रकाश, सारिका, राधा, साक्षी आदि मौजूद रहे।