बैरिया। कंटेंमेंट जोन बैरिया और रानीगंज बाजार में चयनित किराना दुकानों के अलावा दवा की दुकानों का नायब तहसीलदार रजत सिंह व फूड इंस्पेक्टर सेक्टर मजिस्ट्रेट दिनेश राय ने निरीक्षण किया। किराना दुकानदारों को रेट चार्ट लगाने व सैनिटाइजर रखने का कहा गया। वहीं, रानीगंज बाजार में दवा की दुकान बालेश्वर मेडिकल स्टोर द्वारा सोशल डिस्टेंस के लिए बांस की बल्ली लगाकर दवा बेचने के लिए सराहा। दुकानदारों को चेतावनी दी कि कोरोना महामारी के इस संकट के समय किसी प्रकार की शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी। इस मौके पर चौकी इंचार्ज हीरेन्द्र प्रताप सिंह भी रहे।