फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराकर बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से टकराकर बाइक सवार घायल
विज्ञापन

नवानगर। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बिच्छी बोझ नहर मार्ग पर इटहीं गांव के समीप बाइक से जा रहा युवक बाइक के असंतुलित होकर पेड़ में टकरा जाने से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव निवासी अरविंद कुमार राम 23 पुत्र लक्ष्मण राम शनिवार की सुबह बाइक से बिच्छी बोझ नहर मार्ग पकड़ कर सिकंदरपुर जा रहा था। वह जैसे ही इटही व किकोढ़ा गांव के बीच पहुंचा उसकी बाइक तेज गति होने के कारण असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें