फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण शुरू

विज्ञापन
नगरा में निकाली गई स्कूल चलो रैली में शामिल छात्र-छात्राएं।संवाद
विज्ञापन
नगरा। ब्लॉक संसाधन केंद्र नगरा व उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा परिसर में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ बीएसए मनीष कुमार सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी नगरा राम प्रताप सिंह तथा नगर पंचायत नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर ने किया।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति प्राथमिक शिक्षा की नींव पर होती है। खंड शिक्षा अधिकारी नगरा राम प्रताप सिंह ने शिक्षकों एवं बच्चों से कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए आगे आना है तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अपने राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में दायित्व को पूरा करना है। वीरेंद्र प्रताप यादव, उमेश कुमार पांडेय, परशुराम तिवारी, वीरेंद्र प्रसाद, मनोज सिंह, मीना सिंह, उमेश सिंह आदि मौजूद थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय चचयां में मंत्री ओमप्रकाश सहित अन्य शिक्षकों के सहयोग से बच्चों को अल्पाहार आदि उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें