फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी कर रहा व्यक्ति और उसका पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
 पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर दूसरी शादी कर रहे व्यक्ति और उसके पिता को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पहली पत्नी से जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई थी। हल्दी ग्रामसभा निवासी नजरूद्दीन की 27 वर्षीय पुत्री मैरुनिया खातून की शादी क्षेत्र के रामगढ़ निवासी अल्ताफ के पुत्र मैनुद्दीन से 2015 में मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी।
विज्ञापन


मैरुनिया ने 29 मई को जिलाधिकारी को दिए गए पत्रक देकर शिकायत की कि उसका पति का कोई विवाद नहीं है। बावजूद पति दूसरा शादी कर रहा है। बताया था कि शादी के बाद पति- पत्नी खुशी से जीवनयापन कर रहे थे। उनका एक पांच वर्षीय लड़का तथा तीन वर्षीय पुत्री भी है। उसके मायके आने पर मैनुद्दीन और उसके पिता ने बिना तलाक व बिना किसी से बताए रसड़ा थाना अंतर्गत बर्रेबोझ गांव के लुकमान साह की पुत्री रूबी खातून के यहां 30 मई को शादी करने पहुंच गए।

इसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर शादी रुकवाने तथा न्याय दिलाने की मांग की थी। इस पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हल्दी थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय को कार्यवाही करने के लिए आदेश दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता के साथ लेकर रसड़ा में हो रही शादी में पहुंचे और शादी को रुकवा दिया। मामले में पुलिस ने रविवार को पुलिस ने दूसरी शादी कर रहे पुत्र और संरक्षण देने के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें