कमलादेवी बाजोरिया डिग्री कालेज दुबहर के छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम के प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में सीट वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को पूरा कराने की मांग की गई है।
छात्रनेताओं ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि कालेज के कंट्रोलर वर्तमान समय जिलाधिकारी खुद हैं, बावजूद इसके कालेज के प्राचार्य शोषण कर रहे हैं। कालेज के पहले से निर्धारित सीट के अलावे 60 फीसदी सीटें बढ़ाई गई हैं। ऐसे में उन सीटों पर भी छात्रों का प्रवेश लिया जाए।
छात्रसंघ चुनाव हो जाने पर ही पुस्तकों के वितरण की बात कही जा रही है। जिससे छात्रों का अहित होना लाजिमी है। चेताया कि अगर मांगे पूरी नहीं की गई तो हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। आयुष पांडेय ऋषि, अमित सिंह, अजीत सिंह, अंकित सिंह, पंकज राय, आकाश दूबे, अभिषेक वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।