फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर समाप्त होते ही कोरोना के डर से या शादी विवाह में शामिल होने बाहर से आए प्रवासी मजदूर अपनी रोजी-रोटी के लिए पुन: शहरों में जाने को बेताब हैं। लेकिन लम्बी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने के कारण उन्हें मायूस होकर अपने घर वापस लौटना पड़ रहा है। 12 जुलाई तक लगभग सभी ट्रेनों में नोरूम कोई टिकट नहीं मिल रहा है। टिकट के प्रयास में सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण बुकिंग काउंटर पर कोरोना के प्रोटोकाल को लोग तार-तार कर रहे हैं।
विज्ञापन

लम्बी दूरी के ट्रेनों विशेषकर 04649 अप लुधियाना को जाने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस में 11 जुलाई तक नोरूम यानि किसी भी श्रेणी में टिकट नहीं है। वहीं 12 जुलाई से छह अगस्त तक 150 से अधिक वेटिंग है जबकि आठ अगस्त से कन्फर्म टिकट मिल रहा है। इसी तरह 01062 अप लोकमान्य तिलक टर्मिनल को जाने वाली पवन एक्सप्रेस में 12 जुलाई तक नोरूम है, जबकि 13 जुलाई से 16 अगस्त तक 170 वेटिंग से अधिक मिल रहा है, 17 अगस्त से इस ट्रेन में कन्फर्म टिकट दिखा रहा है। 09046 अप सूरत को जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में भी 12 जुलाई तक नोरूम, 13 जुलाई से छह अगस्त तक 120 से अधिक वेटिंग है, कन्फर्म टिकट सात अगस्त से मिल रहा है। 09166 अप अहमदाबाद जाने के लिए साबरमती एक्सप्रेस में नौ जुलाई तक नोरूम, 10 जुलाई से छह अगस्त तक 115 से अधिक वेटिंग है, जबकि कन्फर्म टिकट सात अगस्त से ही मिल रहा है। 0415 अप दिल्ली जाने के लिए सद्भावना एक्सप्रेस में 10 जुलाई तक नोरूम, 11 जुलाई से 19 जुलाई तक 100 से अधिक वेटिंग है, 20 जुलाई से कन्फर्म टिकट मिल रहा है। फलस्वरूप टिकट काउंटर पर काफी मशक्कत करने के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ता है।
इस बाबत वाणिज्य अधीक्षक कमलेश मीणा ने बताया कि कोरोना समाप्त होने पर यात्री रोजी रोजगार की तलाश तो कुछ शादी-विवाह में शामिल होने के बाद शहरों में वापस जा रहे हैं जिससे ट्रेनों में सीट नहीं मिल रहा है। यात्रियों को बार-बार समझाने के बावजूद उनके द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। स्टेशन पर जीआरपी की अनुपलब्धता के कारण लोगों को मॉस्क पहनने के लिए मजबूर नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें