बलिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर स्थित माडल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रही। आरपीएफ, जीआरपी व जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर एवं रूट से गुजरने वाली ट्रेनों में शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया। सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग के दौरान यात्री बैग व गठरियों की तलाश ली गई। साथ ही प्लेटफार्म, यात्री निवास, परिचालन कक्ष, फुट ब्रिज, सर्कुलेटिग एरिया, टिकट काउंटर, मालगोदाम व बाइक स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर जांच पड़ताल की गई। इसके अलावा पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर में घूमने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ किया। क्षेत्राधिकारी नगर भूषण वर्मा, कोतवाल बालमुकुंद मिश्र, आरपीएफ प्रभारी अजय सिंह, जीआरपी प्रभारी मार्कंडेय यादव, एसआई शिवचंद्र यादव व ओक्डेनगंज चौकी प्रभारी राकेश रोशन सिंह आदि शामिल रहे।