फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बाढ़ क्षेत्र में भ्रमण कर जाना हाल, दी राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने बाढ़ क्षेत्र में भ्रमण कर जाना हाल, दी राहत सामग्री
विज्ञापन

बलिया। प्रदेेश के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने शनिवार को अपने क्षेत्र के आधा दर्जन बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान मंत्री ने जवहीं दियर, हल्दी बबुरानी, माल्देपुर आदि गांवों में जाकर बाढ़ पीडि़तों से मिले और उनका कुशलक्षेम जाना। इसके साथ ही जरूरतमंदों की सूची बनाकर हर एक पीडि़त को राहत सामग्री या पका पकाया भोजन भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम सदर जुनैद अहमद, डिप्टी कलेक्टर दीप शिखा सिंह भी मौजूद रही। राज्यमंत्री ने बाढ़ पीडि़तों का हालचाल लेने के बाद कहा कि सरकार उनके हर सुख दु:ख में साथ है। इस बार की आपदा में हर पीडि़त तक राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। कोई भी वंचित नहीं रहेगा। अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर पशुओं को चारा मिल जाए। पशुपालकों को प्रति पशु पांच किग्रा भूसा का वितरण युद्धस्तर पर किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें