फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 25 करोड़ के विकास कार्यों पर लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय पर हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 25 करोड़ से अधिक का प्रस्ताव पारित किया गया। अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास ही लक्ष्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर में सड़क, पानी, जलजमाव की निकासी, नाला, नालियों की सफाई पर विशेष कार्य कराया जाएगा। बड़ा पोखरा स्थित पार्क का सुन्दरीकरण कराया जाएगा। सरिता सिंह ने कहा कि हर घर नल योजना से सभी वार्ड में पेयजल कनेक्शन दिया जाएगा। अध्यक्ष सरिता सिंह ने नवनिर्वाचित सदस्यों से उनके वार्ड की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। अध्यक्ष ने सदस्यों से कहा कि उनके वार्ड के जो भी विकास कार्य हैं उनकी सहमति से कराया जाएगा। सदस्यों के सुझाव पर नगर के सभी खराब स्ट्रीट लाइट सही करने व कुछ नये जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू, ईओ मृदुल कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, सुरेश प्रसाद, आंनद सिंह पिण्टू, शीला देवी, मीना देवी, सुमन देवी लक्ष्मण सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें