फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने की छापेमारी, ईंट भट्ठा को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार, तहसीलदार जीतेंद्र कुमार सिंह और खनन अधिकारी योगेंद्र भदौरिया के संयुक्त नेतृत्व में जांच टीम ने क्षेत्र के पांच ईंट भट्ठों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान रायल्टी मद में 376250 रुपए जमा कराने के साथ बिना अनुमति के अवैध रूप से संचालित ईट भट्ठे को सीज कर दिया गया। टीम ने आरीपूर सरया में आशुतोष ईट भट्ठा को सीज करते हुए रॉयल्टी मद में करीब नौ लाख बकाए के सापेक्ष डेढ़ लाख नकद जमा कराया। ग्राम पतोई में महाजन ईट भट्ठा से रॉयल्टी का 76250 रुपए जमा कराया गया। ग्राम हरपुर में कृति ईंट उद्योग के स्वामी मुन्ना सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह के ईट भट्ठे के अवैध संचालन पर सीज कर दिया गया। ग्राम बनकटवा में गोपाल ईंट उद्योग के गोपाल यादव पुत्र स्वारथ यादव निवासी लुदुही जिला मऊ से 176260 रुपए बकाया के सापेक्ष एक लाख जमा कराया गया। ग्राम खरउपुर बरौली आदित्य चरण ईंट भट्ठा के कौशल यादव से 26600 के सापेक्ष 50 हजार जमा कराए गए। छापेमार के दौरान पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें