फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने खाद-बीज दुकानों पर मारा छापा, एक सील

विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र ने किसान सेवा केंद्र व खाद-बीज की दुकानों पर सोमवार को छापामारी की। इस दौरान एसडीएम ने एक किसान सेवा केंद्र को सील किया और एक खाद-बीज की दुकान में ताला बंद कराया। अन्य दुकानदारों से कागजात तलब किया।
विज्ञापन

बता दें कि किसानों द्वारा बार-बार मिली शिकायत के क्रम में टोला शिवन राय में स्थित किसान सेवा केंद्र की गतिविधियां संदिग्ध दिखी। कागजात भी जांच में समुचित नहीं मिला लिहाजा एसडीएम ने उसे सील कर दिया। वहीं रानीगंज बाजार के एक लाइसेंस पर दलनछपरा में एक खाद-बीज की दुकान संचालित थी जिसमें ताला बंद करा दिया गया। यह जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी ने बताया कि फर्जी और गलत खाद-बीज किसी भी कीमत पर नहीं बेचने दी जाएगी। किसानों को अगर कोई परेशानी हो तो हमें बताए तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कहा कि करीब एक दर्जन खाद-बीज दुकानदारों से कागजात तलब किया गया है। इस मौके पर कानूनगो सुरेश राम, लेखपाल मोतीलाल गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें