बलिया। जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक ने बलिया तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की फरियाद सुनी। उन्होंने हर एक शिकायतकर्ताओं की बात सुनते हुए उनके शिकायती पत्र को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया। यह निर्देश दिया कि समय से और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि अगर निस्तारण में अनावश्यक विलंब की शिकायत मिली तो जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर राशन, पेंशन, अवैध कब्जा, भूमि विवाद आदि से जुड़े मामले आए। उप जिलाधिकारी ने सभी की शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जहां विवाद की स्थिति हो, वहां पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौका मुआयना करके सही व्यक्ति को न्याय दिलाएं। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी रहे।