फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य पुस्तिकाएं आई नहीं, कैसे देंगे तिमाही परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भाषा और गणित का ज्ञान कराने के लिए दो माह से निपुण भारत अभियान चल रहा है। इसमें बड़ी लापरवाही सामने आई है। अभी तक बच्चों के लिए कार्य पुस्तिकाएं शासन से नहीं पहुंची हैं। अक्तूबर के अंत में तिमाही परीक्षा होनी है। परिषदीय और कस्तूरबा स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का शैक्षिक स्तर बढ़ाने के लिए निपुण भारत अभियान चलाया जा रहा है। 22 सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में बच्चों को भाषा और गणित का ज्ञान कराना है।
विज्ञापन

अभियान को 10 सप्ताह का समय पूरा होने पर तिमाही परीक्षा शासन स्तर से प्रस्तावित है। ओएमआर शीट के माध्यम से छात्र-छात्राओं को एक दिन परीक्षा देनी है। परीक्षा दिलाने के लिए शिक्षक जुटे हुए हैं और छात्र-छात्राओं को ओएमआर शीट से परीक्षा देने के लिए जानकारी दे रहे हैं। योजना को दो वर्गों में बांटा गया है। पहला वर्ग कक्षा एक से तीन तक का है। दूसरा वर्ग कक्षा 4 से आठ तक का है। योजना के तहत 75 प्रतिशत ज्ञान होने पर छात्र-छात्राओं को निपुण माना जाएगा। परीक्षा की तैयारी कराने के लिए शासन से पीडीएफ भेजी गई हैं। अभी तक कार्य पुस्तिकाएं उपलब्ध नहीं कराई गई। इससे छात्र-छात्राएं अपने घर पर अभ्यास नहीं कर पा रहे।
परिषदीय स्कूल - 2249
कस्तूरबा विद्यालय - 16
शिक्षारत छात्र-छात्राएं - 3.40 लाख
एप से प्राप्त होगा परिणाम
निपुण भारत योजना के तहत होने वाली परीक्षा के लिए एप लांच किया गया है। छात्र छात्राओं की ओएमआर शीट को शिक्षक एप से स्कैन करेंगे। जांच के बाद परिणाम भी एप के माध्यम से ही आएगा।
विज्ञापन

निपुण भारत योजना के तहत अक्तूबर माह के अंत में परीक्षा होनी है। इसके लिए शासन से पीडीएफ भेजी गई है। इसके माध्यम से तैयारी कराई जा रही है। कार्य पुस्तिकाएं जल्द मिलने की उम्मीद है। - ओपी सिंह, डीसी, निपुण भारत मिशन, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें