फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से उलझना फरियादी को पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। एसडीएम से तहसील में बृहस्पतिवार को सहतवार के एक फरियादी को उलझना महंगा पड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य चैंबर में जनसमस्याओं की सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान सहतवार थाना क्षेत्र के दतौली निवासी लल्लन सिंह किसी गांव की समस्या के निस्तारण को लेकर उनसे उलझ गया। एसडीएम ने बताया कि लल्लन सिंह ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया और कुछ भी समझने को तैयार नहीं था। सूचना पर पंहुचे कोतवाल राजेश कुमार सिंह व एसआई अजय यादव ने लल्लन को गिरफ्तार कर लिया। घटना की खबर लगी तो अधिवक्ता संग अन्य फरियादी भी पहुंच गए। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेश प्रताप सिंह आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, फरियादी लल्लन सिंह ने कहा कि जब वह एसडीएम से न्याय की गुहार लगा रहा था तो उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। जिस पर वह जोर-जोर से अपनी बात कहने लग। इस पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें