फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम और पूर्ति अधिकारी का घेराव

Tue, 20 Sep 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
राशन कार्ड में धांधली को लेकर रसड़ा तहसील पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि बाबू भैया के नेतृत्व  में मंगलवार को हजारों महिलाओं ने गांव की समस्याओं को लेकर मुख्य तहसील  दिवस पर पहुंचे, जहां महिलाओं ने एसडीएम व जिलापूर्ति अधिकारी को  घेराव किया। काफी समझाने-बूझाने तथा 15 दिन के अंदर समस्याओं के निस्तारण  के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुई।  
विज्ञापन



तीन सूत्री मांग पत्र में उल्लोख  किया कि गांव की आबादी लगभग 8000 है। जिसमें दो सफाईकर्मी है। लेकिन एक भी  नहीं आते। जिसके कारण गांव में गंदगी का अम्बार हो गया है।  कोटेदार द्वारा नियमानुसार राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रधान  मंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मिलने वाले गैस सलेंडर का लाभ पात्र  व्यक्तियों को नहीं मिल रहा है।

गांव की आधी आबादी का नाम सूची से गायब है।  जिसे पुन: सर्वे कराकर दिया जाय। इस पर  अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल ने 15  दिनों के अंदर सारी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। तब जाकर महिलाएं  शांत हुई।  इस मौके पर बंटी, रवि गोंड,  पिंटू वर्मा, कृष्णा बिंद, राधा  किशुन, अर्जुन प्रसाद, नीरज दुबे, विवेक सिंह, अजय सूर्य वंशी, पंकज सिंह,  बिट्टू कुमार गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें