डंपर की टक्कर से स्कॉर्पियो में लगी आग, ऑटो के उड़े परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 हल्दी चट्टी पर शुक्रवार की सुबह डंपर की टक्कर से स्कॉर्पियो में आग लग गई। वहीं एक ऑटो पलट लगा। इस दौरान एक डांसर की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं घायल हो गईं। वहीं डंपर चालक मौके से भाग गया। स्कॉर्पियो सवार ने किसी तरह कूदकर जान बचाई।
टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोगों ने बाहर निकल कर देखा तो स्कॉर्पियो में आग लगी थी और बगल में ऑटो पलट गया था। जिमसें लोग बचाने की गुहार लगा रहे थे। राहगीरों व स्थानीय लोगों ने ऑटो में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पूरी तरफ फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिये इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
कैसे हुआ हादसा
हल्दी थाना के स्थानीय चट्टी पर पुलिस पिकेट के पास डंपर बिहार की तरफ जा रहा था। सामने से ऑटो सवार महिला डांसर किसी वैवाहिक कार्यक्रम से वापस शहर की ओर लौट रही थीं। ऑटो के पीछे स्कॉर्पियो था। डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दिया, जिससे ऑटो सड़क किनारे पलट कर गया। इसके बाद स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। जिससे स्कॉर्पियो में आग लग गई। आग की लपटें देख स्कॉर्पियो सवार ने बाहर निकल कर जान बचाई। वहीं डंपर चालक भाग गया।
इसे भी पढ़ें; चंदौली में खौफनाक वारदात: टहलने निकले व्यापारी की लाठी से पीट- पीटकर हत्या, खून से लथपथ शव देख मची चीत्कार