फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत स्कूटी रैली निकाली

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर से मिशन शक्ति के तहत निकाले गए जुलूस में शामिल महिला पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
बलिया। महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाने के उद्देश्य से रविवार को कलेक्ट्रेट के मेन गेट से मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत स्कूटी रैली को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में महिला आरक्षियों, शिक्षिकाओं, महिला चिकित्सकों तथा अन्य महिला समितियों की सक्रिय भागीदारी रही।
विज्ञापन




स्कूटी सवार इन महिलाओं ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर रैली निकाली। इसमें कलेक्ट्रेट के मेन गेट से प्रारंभ होकर अस्पताल तिराहा, धर्मशाला चौराहा, कासिम बाजार, शहीद चौक, हनुमान मंदिर, मालगोदाम, रेलवे स्टेशन तिराहा होते हुए वापस कलेक्ट्रेट के मेन गेट पर रैली पहुंची। रैली का मुख्य उद्देश्य मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एडीएम अनिल गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा, एएसपी कृपा शंकर, सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन समेत पुलिस एवं प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।







नारी सुरक्षा व सम्मान को किया जागरूक



बांसडीह। एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी और क्षेत्राधिकारी जय शंकर मिश्र के नेतृत्व में कस्बे की सड़कों पर महिलाओं की बाइक रैली निकाली गई। इसमें क्षेत्र की जागरूक महिला और पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हाथों में नारी सुरक्षा व सम्मान से जुड़े स्लोगन लिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें