बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव स्थित दुर्गावती शिक्षण संस्थान परिसर में संस्थापिका दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि पर विज्ञान प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मॉडल बनाकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों से वाहवाही लूटी।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि सुखपुरा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने विज्ञान प्रदर्शनी का फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक अरविंद पांडेय ने कहा कि स्कूल की संस्थापिका दुर्गावती देवी द्वारा सबसे पिछड़े इलाके में शिक्षण संस्थान की स्थापना कर अलख जगाने काम किया। प्रधानाचार्य रामबचन राय ने सबके प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर प्रतिभा पांडेय, श्वेता वर्मा, अभिषेक, राहुल, दीपक, मनोज पांडेय, अखिलेश पांडेय, मुदित पांडेय आदि उपस्थित रहे। संचालन सौम्या खरवार तथा नंदनी यादव ने किया।