फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक विभाग ने तलाशी गणित-विज्ञान की मेधा

Mon, 29 Feb 2016 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे एक हल्की से मुस्कान बड़े से बड़े दर्द मिटा सकती है, ठीक वैसे ही एक छोटा सा सार्थक प्रयास बुलंदियों को छू सकता है। बलिया की बेसिक षिक्षा में बीएसए डॉ. राकेश सिंह का का यह मंत्र चहुंओर दिख रहा है, जिसकी बानगी सोमवार को बीआरसी बेलहरी पर दिखी।
विज्ञापन


 इस प्रतियोगिता में कक्षा आठ में जूनियर हाई स्कूल सीताकुण्ड के आकाश कुमार पासवान प्रथम, कक्षा सात के पवन कुमार द्वितीय तथा जूनियर हाई स्कूल सुजानीपुर के विकास कुमार प्रथम रहे।


एबीआरसी जेपी सिंह व शशिकांत ओझा के संयोजकत्व में सोमवार को विज्ञान-गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उच्च प्राथमिक स्तर के 343 बच्चे शामिल हुए। ढाई घंटे की इस प्रतियोगी परीक्षा के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन


परीक्षक भी काफी चौकन्ना रहे, ताकि प्रतियोगियों की ‘मेधा’ छनकर सामने आ सकें। परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

कक्षा 8 में जूनियर हाई स्कूल सीताकुण्ड के आकाश कुमार पासवान प्रथम, जूनियर हाई स्कूल सुजानीपुर की कुमारी साक्षी द्वितीय तथा सीताकुण्ड के मनु कुमार यादव तीसरे स्थान पर रहे।

 कक्षा सात में सीताकुण्ड के पवन कुमार प्रथम, सुजानीपुर की ईशा कुमारी द्वितीय तथा सीताकुण्ड की अमित कुमार पाल तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा 6 में सुजानीपुर के विकास कुमार प्रथम, प्रशांत कुमार द्वितीय तथा सीताकुण्ड के रितेश कुमार पाल तीसरे स्थान पर रहे।

सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में एबीआरसी व क्यूएमसी मेम्बर बीके पाठक, उशा मैडम, ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, आदर्श, श्रीप्रकाश उपाध्याय, डॉ. आशुतोष शुक्ल, संतोष कुमार, सुनील पाण्डेय, देवकुमार यादव, योगेन्द्र उपाध्याय, यज्ञकिशोर पाठक, संजीव कुमार, भोला प्रसाद, अनूज मिश्र, आशा सिंह, अल्का मिश्र, सुनीता राय, हरिमोहन आदि मौजूद रहे। प्रतियोगी परीक्षा की सफलता पर जूनियर हाई स्कूल हल्दी के प्रधानाध्यापक अजेय किशोर सिंह ने सभी के प्रति धन्यबाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें