फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वालों ने छात्रा और उसकी मां को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर स्थित एक निजी स्कूल में हाई स्कूल का परिणामपत्र लेने बुधवार को गई की छात्रा और उसकी मां की स्कूल के कर्मचारियों ने पिटाई कर दी। पीड़ित छात्रा और उसकी मां सड़क पर धरना पर बैठ गईं। पुलिस ने महिला को समझा शांत कराया और जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। पीड़ित महिला के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद एवं दो अज्ञात के विरुद्घ एनसीआर दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

दुबहर थाना क्षेत्र के सवरूबांध गांव निवासी मेघा चौरसिया पुत्री अर्जुन चौरसिया हैबतपुर स्थित निजी स्कूल में हाई स्कूल की छात्रा थी। छात्रा बुधवार को मां माला चौरसिया के साथ स्कूल पर रिजल्ट लेने पहुंची। पता चला कि छात्रा का रिजल्ट नहीं है। यह सुन छात्रा व उसकी मां सन्न रह गई। इसको लेकर छात्रा की मां और स्कूल कर्मियों में कहासुनी हुई। आरोप है कि इस दौरान स्कूल के कर्मचारियों ने छात्रा और उसकी मां की पिटाई कर दी। इसके बाद महिला राजधानी रोड पर धरना पर बैठ गई। चंद्रशेखरनगर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और महिला व छात्रा को समझाकर सड़क से हटवाया। दोनों का मेडिकल मुआयना करवाया। महिला ने शहर कोतवाली में दो नामजद एवं दो अज्ञात के विरुद्घ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें