नरहीं। सफाई करते वक्त टिन शेड गिरने से विद्यालय संचालक के भाई मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के सोवंथा गांव निवासी नरेंद्र सिंह (50) बुधवार को दोपहर में अपने परिवार के स्कूल में टिन शेड की सफाई कर रहे थे। इसी बीच उनके ऊपर टिन शेड गिर गया जिससे नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उनको सीएचसी नरहीं लाया गया जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही नरेंद्र ने दम तोड़ दिया। विद्यालय इनके परिवार के लोग चलाते हैं और नरेंद्र विद्यालय में ही काम करते थे।